फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth of Baghpat has suicide by shot in a room at Hotel in Abulane Meerut

Meerut News: होटल में आत्महत्या, कमरे में युवक की लाश देख उड़े मालिक के होश, सुसाइड नोट मिला

Mon, 02 Jan 2023 08:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 02 Jan 2023 08:32 PM IST
सार

Meerut News : एक युवक ने होटल के कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं युवक की लाश देखकर होटल मालिक के होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
A youth of Baghpat has suicide by shot in a room at Hotel in Abulane Meerut
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मेरठ में आबूलेन पुलिस चौकी के पास करनैल होटल के कमरा में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उधर, सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के हिसावदा गांव निवासी 37 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र ओमवीर सिंह ने करनैल होटल के कमरा नंबर 104 में तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चेक आउट करने के लिए होटल का दरवाजा खटखटाया गया तो नहीं खुला। इसके बाद होटल मालिक ने अपनी दूसरी चॉबी से दरवाजा खोला तो खून से लथपथ नरेश कुमार का शव मिला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्दनाक: बर्थडे और न्यू ईयर का जश्न, फिर आया ऐसा काल, टूट गईं पूरे परिवार की सांसें, 14 घंटे तक तड़पी मासूम
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें दिए गए नंबरों पर परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में परिजन मेरठ पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

यह भी पढ़ें: Meerut: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed