फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth has beaten up to a man with sticks in the cold in Meerut and video viral

Meerut News: दबंग युवक ने अधेड़ पर बोला हमला, कड़ाके की ठंड में लाठी-डंडों से पीटा, हाथ की हड्डी टूटी

Mon, 26 Dec 2022 06:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Dec 2022 06:19 PM IST
सार

Meerut News : एक दबंग युवक ने अधेड़ पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपी युवक ने कड़ाके की ठंड में अधेड़ को लाठी-डंडों से पीटा। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन
A youth has beaten up to a man with sticks in the cold in Meerut and video viral
मेरठ में पिटाई का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद के परतापुर से एक पिटाई का मामला सामने आया है। यहां एक दबंग युवक ने कड़ाके की ठंड में अधेड़ पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस मामल में थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बताया गया कि इंद्रापुरम कॉलोनी स्थित 60 फुटा रोड पर सोमवार को एक दबंग युवक ने अधेड़ पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी युवक ने अधेड़ को लाठी-डंडों से पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडा बस्ती निवासी हरपाल पुत्र रामपाल 60 फुटा रोड पर दुकान से सामान ले रहा था। इसी बीच इंद्रापुरम कॉलोनी निवासी राहुल पुत्र शिवकुमार ने हरपाल के बैग से सामान चोरी कर लिया। वहीं हरपाल ने इसका विरोध किया तो राहुल ने उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: रोडवेज की पहली महिला बस ड्राइवर बनीं प्रियंका शर्मा, पति की मौत के बाद बच्चों की उठा रहीं जिम्मेदारी

बताया गया कि हरपाल के हाथ की हड्डी टूट गई और कई जगह गंभीर चोट आईं हैं। उधर, पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल व्यक्ति की डॉक्टरी भी कराई जा रही है।

परतापुर इंस्पेक्टर रामपाल सिंह का कहना है कि आरोपी के घर दबिश दी गई, लेकिन वह घर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: वो लौटा लेकिन तिरंगे में लिपटकर, कहा था जल्द लौटूंगा, नम आंखों से शहीद लोकेश को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed