फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth from another community has been accused of kidnapping a teenager.

Meerut News: दूसरे समुदाय के युवक पर किशोरी के अपहरण का आरोप

Sun, 08 Mar 2026 10:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 08 Mar 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
A youth from another community has been accused of kidnapping a teenager.
पोक्सो एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की रोहटा सड़क स्थित एक कॉलोनी निवासी आरोपी जुबैर पर एक किशोरी के अपहरण का आरोप है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जुबैर के खिलाफ अपहरण व पोक्सो एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी। पुलिस जुबैर की तलाश में जुट गई है। उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है।




रोहटा सड़क स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक ने शनिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पड़ोस में जुबैर रहता है। जुबैर मजदूरी का काम करता है। जुबैर का पीड़ित परिवार के घर आना जाना शुरू हो गया। शनिवार को परिवार के सदस्य किसी काम से बाजार गए थे। शाम के समय घर लौटे तो देखा कि किशोरी घर से गायब है। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र किशोरी की तलाश की। लेकिन किशोरी का सुराग नहीं लग सका था। शक के आधार पर परिजन जुबैर के घर पहुंचे। यहां उन्हें पता चला कि जुबैर भी घर से गायब है। पीड़ित ने जुबैर के परिजनों से मामले को लेकर शिकायत की। आरोप है कि जुबैर के परिजनों ने पीड़ित के साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित ने थाने पर जुबैर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस की दो टीम जुबैर की तलाश में लग गई है। पुलिस अधीक्षक सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जल्द दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed