फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth eating food at a Bhandara was taunted and shot when he protested

भंडारे में खाना खा रहे युवक पर कसा तंज, विरोध पर मारी गोली

Tue, 22 Jul 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
A youth eating food at a Bhandara was taunted and shot when he protested
लावड़- गोली चलने की घटना के बाद खाली पड़ा कांवड़ सेवा ​शिविर। स्रोत : संवाद
लावड़ (मेरठ)। जलालपुर रोड पर कांवड़ सेवा शिविर में भंडारे में भोजन कर रहे गांव सैनी निवासी सतेंद्र (40) को गांव के ही जयवीर ने गोली मार दी। गोली जांघ में लगने से सतेंद्र घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी देहात डॉ. राकेश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

मवाना रोड स्थित गांव सैनी के ग्रामीण पिछले 30 साल से लावड़ कस्बे की जलालपुर रोड पर कांवड़ सेवा शिविर लगाया हुआ है। ग्रामीण रोहताश ने बताया कि सोमवार को गांव निवासी सतेंद्र दोपहर के समय शिविर में पहुंचा और भंडारे में भोजन करने लगा। इस बीच गांव निवासी जयवीर भी वहां पहुंचा और उसने भोजन कर रहे सतेंद्र पर तंज कसा। इस पर सतेंद्र भड़क गया और जयवीर को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने से गुस्साए जयवीर ने सतेंद्र पर तीन फायर किए। इनमें से एक गोली उसकी जांघ में लगी। गोली चलने पर वहां भगदड़ मच गई और भंडारे में मौजूद शिवभक्त व ग्रामीण वहां से भागने लगे। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर चौकी पुलिस पहुंची और एसपी देहात को मामले की जानकारी दी। एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर शिविर संचालकों से जानकारी ली। बताया गया कि जयवीर पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के परिवार में पहले से रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि सतेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत में सुधार है। अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed