{"_id":"5f7eee288ebc3e9c0127ff06","slug":"a-youth-accused-arrested-in-baghpat-after-accused-objectionable-remarks-on-prime-minister-narendra-modi-and-chief-minister-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Thu, 08 Oct 2020 04:17 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 08 Oct 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया है। बागपत में पांच अक्तूबर को रालोद की सभा के दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पांच अक्तूबर को बड़ौत में राष्ट्रीय लोकदल की सभा हुई थी। सभा में एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। युवक द्वारा की गई टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रालोद की रैली... चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, कुछ ऐसा है जिले का हाल, तस्वीरें
विज्ञापन
आपत्तिजनक टिप्पणी की वायरल वीडियो पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बड़ौत पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने वायरल वीडियो से आरोपी की पहचान की। पुलिस ने गुरुवार को आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक सलमान पुत्र मंजूर निवासी बड़ौली रोड बड़ौत को गिरफ्तार कर लिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/