फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a youngman found corona positive in rithali villege, lock the villege by health department and police

युवक कोरोना पॉजिटिव, गांव हॉटस्पॉट घोषित किया सील

Tue, 09 Jun 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
a youngman found corona positive in rithali villege, lock the villege by health department and police
सरूरपुर। सरूरपुर क्षेत्र के रिठाली गांव के युवक को कोरोना की पुष्टि होने के बाद लोगों में दहशत है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव हॉट स्पॉट घोषित कर परिवार के आठ लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया। इन सभी की सैंपलिंग दो दिन बाद की जाएगी। वहीं पुलिस ने युवक के घर के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया।
विज्ञापन

रिठाली निवासी युवक दिल्ली में कारोबार करता है। 30 अप्रैल को वह गांव लौटा था। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे होम क्वारंटीन करा दिया था। समय पूरा होने के बाद युवक फिर से दिल्ली चला गया था। अब दो दिन पहले वह फिर से गांव लौट आया। अचानक युवक के गले में दर्द होने लगा और बुखार भी हो गया। परिजनों ने उसे सरधना स्थित हिमालय अस्पताल में भर्ती करा दिया। निजी लैब में कराई जांच में रविवार रात युवक को कोरोना की पुष्टि हुई थी। सरूरपुर सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी जायसवाल ने बताया कि पीड़ित युवक को खरखौदा के मुलायम सिंह में यादव मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। मंगलवार से आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सर्वे कराने का काम करेंगी। युवक के संपर्क वाले लोगों की चेन खोजी जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल भी किया सील
सरधना। रिठील का युवक सरधना के हिमालय अस्पताल में भर्ती था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को भी 24 घंटे के लिए सील कर दिया। इस संबंध में अस्पताल में नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed