फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young woman was molested, and when she protested, the family members were beaten up.

Meerut News: युवती से छेड़छाड़, विरोध पर घर में घुसकर परिजनों को पीटा

Mon, 22 Sep 2025 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
A young woman was molested, and when she protested, the family members were beaten up.
लावड़। कस्बे के मोहल्ला निवासी युवती ने दो युवकों पर आते जाते छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। विरोध और पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने अपने परिजनों और साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट की। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि दोनों युवक आए दिन उसके साथ आते जाते छेड़छाड़ करते हैं। युवकों ने घर के पास नेट लगाया हुआ है और जानबूझकर बॉल उनके घर के पास फेंकते हैं। उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने मारपीट की। उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो दोनों युवकों ने अपने परिजनों और साथियों के साथ मिलकर घर पर पथराव किया और जबरन घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में युवती, उसका भाई, भाभी, पिता घायल हो गए। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपी लगातार उसे उठाने की धमकी दे रहें हैं। इस कारण पीड़िता का परिवार दहशत में है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed