{"_id":"6a2060230af32feb3f0888be","slug":"a-young-woman-committed-suicide-by-jumping-into-the-jani-ganga-canal-meerut-news-c-73-1-smrt1027-107401-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जानी गंगनहर में कूदकर युवती ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जानी गंगनहर में कूदकर युवती ने जान दी
विज्ञापन
युवकों ने जान पर खेलकर निकाला था बाहर, उपचार के दौरान हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। जानी थाना क्षेत्र के जानी गंगनहर पुल से बुधवार दोपहर एक युवती ने गंगनहर में छलांग लगा दी। स्थानीय युवकों ने अपनी जान पर खेलकर युवती को नहर से बाहर निकाला और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बाद भी उपचार के दौरान शाम को युवती ने दम तोड़ दिया। मृतका रिंकी जानी गांव की रहने वाली थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब एक बजे सूट-सलवार पहने एक युवती पैदल चलती हुई जानी गंगनहर पुल पर पहुंची। ग्रामीणों के देखते-देखते युवती ने पुल से गंगनहर के तेज बहाव में छलांग लगा दी।
युवती को डूबता देख पुल के पास मौजूद आधा दर्जन युवक तुरंत अपनी जान की परवाह न करते हुए गंगनहर में कूद गए। युवकों ने कड़े संघर्ष के बाद युवती को पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक अत्यधिक पानी पेट में चले जाने के कारण उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही जानी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अचेत युवती को एम्बुलेंस के जरिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद शाम को उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान जानी निवासी रिंकी (20) पुत्री नरेश के रूप में हुई है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। युवती ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-- -- -- -- --