आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, जमकर हंगामा, फिर मौके पर पहुंची पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जनपद के देवबंद थाना क्षेत्र में एक मकान से आपत्तिजनक हालत में युवक-युवतियों के पकड़े जाने के चलते लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
सोमवार को दोपहर विवेक विहार में उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब लोगों ने एक मकान से एक युवक और दो युवतियों को पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि उन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। इस बीच जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत किया और युवक- युवतियों से पूछताछ की।
यह भी पढ़ें: आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए इतने जोड़े... पुलिस अधिकारी भी देखकर हैरान, देखें तस्वीरें
पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह उत्तराखंड का रहने वाला है और उक्त युवतियों में से एक से उसकी काफी दिन पहले मंगनी हो चुकी है। वह सिर्फ मिलने के लिए यहां आया था।
यह भी पढ़ें: यूपी: आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े, ऑनलाइन चल रहा था सेक्स रैकेट, फोटो भेजकर बुलाते थे ग्राहक
वहीं, पुलिस का कहना है कि फोन कर युवक और युवतियों के परिजनों को यहां बुलाया गया। बाद में तीनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/