फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man who had come for a job was attacked and injured.

Meerut News: नौकरी के लिए आए युवक पर हमला कर घायल किया

Mon, 15 Jun 2026 07:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 15 Jun 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
A young man who had come for a job was attacked and injured.
मवाना। फलावदा निवासी सिद्धार्थ ने फलावदा रोड स्थित एक प्राइवेट कंपनी के कुछ युवकों पर मारपीट और धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया। सिद्धार्थ ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह फलावदा रोड स्थित एक प्राइवेट कंपनी के ऑफिस में नौकरी के लिए आया था। वहां उपस्थित कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ मारपीट की और किसी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए सीएचसी भर्ती कराया। जहां से मेरठ रेफर कर दिया। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed