फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man who had been blackmailing a teenage girl using a video abducted her.

Meerut News: वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने वाला युवक पीड़ित किशोरी को अगवा करके ले गया

Thu, 30 Jul 2026 07:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
A young man who had been blackmailing a teenage girl using a video abducted her.
फलावदा। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोपी युवक पीड़ित किशोरी को अगवा करके ले गया। थाने में तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित पुलिस के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कस्बे के एक मोहल्ला पीड़ित परिजन ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी भतीजी उसके परिवार में रहती थी। वह मजदूरी करने गया था। इस दौरान एक युवक उसे जबरन अपने साथ लेकर फरार हो गया। बताया गया है कि आरोपी ने किशोरी के फोटो व वीडियो शूट कर रखे हैं। वह किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था। ब्लैक मेलिंग के चलते दबाव बनाकर आरोपी किशोरी को अगवा कर ले गया है। बताया गया है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।किशोरी के पास मोबाइल भी है। पीड़ित थाने के चक्कर काट कर किशोरी को बरामद कराने की गुहार लगा रहा है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि इय संबंध में फलावदा पुलिस से जांच कर त्वरित कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed