फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man was trapped in a honey trap on the pretext of telling him about a solar plant scheme

Meerut News: सोलर प्लांट की स्कीम बताने के बहाने युवक को हनी ट्रैप में फंसाया

Mon, 31 Mar 2025 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
A young man was trapped in a honey trap on the pretext of telling him about a solar plant scheme
युवती ने न्यूड फोटो और वीडियो बनाकर पीड़ित से 32,500 रुपये वसूले
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी दी, पीड़ित ने सदर बाजार थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। फोन पर सोलर प्लांट की स्कीम बताने के बहाने युवती ने युवक को हनी ट्रैप में फंसा लिया। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से पीड़ित के न्यूड और फोटो बनाकर 32,500 रुपये वसूल लिए। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर सदर बाजार पुलिस आरोपी युवती को तलाश कर रही है।
सदर बाजार क्षेत्र निवासी गौरव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि कई दिन से उसके व्हाट्सएप नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आ रही थी। कई बार उसने अनजान नंबर की वजह से कॉल को नजरअंदाज किया, लेकिन जब लगातार कॉल आने लगी तो उसने बात की। दूसरी तरफ से कोई युवती बात कर रही थी। वह सोलर प्लांट की स्कीम के बारे में समझाने लगी। पीड़ित के मुताबिक पहले उसने स्कीम में कोई रूचि नहीं ली। बाद में युवती ने उससे दोस्ती कर ली।
विज्ञापन

इसके बाद युवती लगातार उससे व्हाट्सएप और वीडियो कॉल पर बात करने लगी। इस दौरान युवती ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से उसकी न्यूड वीडियो और फोटो बना ली। युवती ने उसे ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। रुपये न देने पर वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगी। युवती के कहने पर पीड़ित ने शुरुआत में दो हजार रुपये अपने भाई के अकांउट से ट्रांसफर किए। इसके बाद भी युवती ने उसके फोटो और वीडियो डिलीट नहीं किए और 10 हजार रुपये मांगने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने फिर से अपने भाई के अकाउंट से पहले एक हजार रुपये और फिर पांच हजार रुपये ट्रांसफर किए। रुपये लेकर भी युवती उसे फोटो, वीडियो वायरल करने की लगातार धमकी देती रही। भाई और अपने दोस्तों के अकाउंट से पीड़ित ने आरोपी के बताए अलग-अलग खातों में कुल 32,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि अभी भी युवती उसे लगातार व्हाट्सएप कॉल कर परेशान कर रही है।
रुपये मांगने पर दिलाती है धमकी
वह जब भी अपने रुपये लौटाने के लिए कहता है तो युवती किसी बदमाश से फोन पर जान से मारने की धमकी दिलवाती है और गाली-गलौज करती है। बदनामी के डर से वह काफी दिन तक पुलिस से शिकायत नहीं कर पाया, लेकिन जब आरोपियों ने लगातार उसे परेशान करना जारी रखा तो पुलिस से शिकायत की।

सीओ कैंट संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। रकम जिन खातों में ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed