फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man was injured after being hit by a Chinese manjha

चीनी मांझे की चपेट में आने से युवक घायल

Mon, 28 Jul 2025 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
A young man was injured after being hit by a Chinese manjha
मवाना। फलावदा तिराहे के पास रविवार शाम बाइक पर जा रहा युवक तनिष्क चीनी मांझे की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हरियाली तीज पर काफी पतंगबाजी हुई। पतंगबाजों ने चीनी मांझे का भी प्रयोग किया।
विज्ञापन

रविवार शाम चार बजे गोल मार्केट निवासी तनिष्क बाइक से घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह फलावदा तिराहे पर सचदेवा प्लाजा के पास पहुंचा तो चीनी मांझे में उसकी गर्दन उलझ गई। इससे तनिष्क गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। इससे पहले भी चीनी मांझे के कारण हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed