{"_id":"6ac267c62f63f94dc9019c0a","slug":"a-young-man-was-caught-while-taking-nine-thousand-rupees-out-of-a-pocket-and-handed-over-to-the-police-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106528-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जेब से नौ हजार रुपये निकालते युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जेब से नौ हजार रुपये निकालते युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। फलावदा थाना क्षेत्र के अमरोली उर्फ बड़ा गांव निवासी पवन की जेब से एक युवक ने नौ हजार निकाल लिए। पीड़ित ने चोर को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पवन ने लावड़ चौकी पर तहरीर देते हुए बताया कि लावड़ के अंदावली मार्ग पर विधायक अतुल प्रधान के कार्यक्रम में वह गया था। बताया कि खाना खाने के दौरान एक युवक ने उसकी जेब काट ली और नौ हजार रुपये निकाल लिए। उसने युवक को पकड़ लिया। पीड़ित ने युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिहान गार्डन कॉलोनी लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी तालिब बताया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।