फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man was beaten up after held hostage in a village at Muzaffarnagar

यूपी: युवक को बंधक बनाकर पीटा, दरोगा पर लगाया ये आरोप, अधिकारियों के पास पहुंचा मामला

Sun, 29 Nov 2020 07:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 Nov 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up after held hostage in a village at Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। गांव बागोवाली निवासी एक युवक पर ईंख जलाने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने बंधकर बनाकर मारपीट की। पीड़ित युवक ने एक दरोगा पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया और कलेक्ट्रेट में धरने पर जा बैठा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बागोवाली निवासी दिनेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार सुबह काम की तलाश में जा रहा था। बझेड़ी मार्ग पर सनव्वर, सलीम और उनके कुछ साथियों ने दिनेश को रोक लिया और पेट्रोल पंप के पीछे स्थित खेत में ले गए। ईंख जलाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की। 
विज्ञापन


आरोप है कि जातिसूचक शब्द भी कहे। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि एक दरोगा ने भी दुर्व्यवहार किया। मामले की जानकारी मिलने पर शहीद उधमसिंह सेना के कार्यकर्ता घायल दिनेश को लेकर शनिवार रात कलेक्ट्रेट पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: पुलिस को मिले कई अहम सुराग, जल्द खुलेगा राधेश्याम की हत्या का राज, तस्वीरें

मामले की जानकारी मिलने पर अफसरों ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। पीड़ित दिनेश की तहरीर के आधार पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने आरोपी सनव्वर और सलीम के साथ ही दस-12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed