फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man was attacked with a sharp weapon for protesting against abuse.

Meerut News: गाली देने के विरोध पर युवक पर धारदार हथियार से हमला

Tue, 17 Feb 2026 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with a sharp weapon for protesting against abuse.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी लखन पुत्र सुनील को शराब के नशे में गाली गलौज की और विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने बताया कि सोमवार शाम वह अपने चचेरे भाई सुमित के साथ बाजार से अपने घर जा रहा था। इसी बीच कस्बा निवासी आरोपी रास्ते में शराब के नशे में उन्हें मिले। आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज की। विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके भाई ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घायल अवस्था में वह थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed