फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man riding a scooter died in a road accident in Mawana.

Meerut News: मवाना में हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत

Sun, 03 May 2026 08:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
A young man riding a scooter died in a road accident in Mawana.
नोएडा से स्कूटी पर सवार होकर मवाना अपने घर आ रहा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना। मेरठ रोड पर राफन चौराहा पर रविवार की सुबह लगभग 4.30 बजे स्कूटी सवार विक्रांत की किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में वह गंभीर घायल हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

मवाना के मोहल्ला काबली गेट हस्तिनापुर रोड निवासी विक्रांत (22) पुत्र जितेंद्र कुमार नोएडा में नौकरी करता था। बताया गया है कि शनिवार देर रात नोएडा से घर के लिए स्कूटी से चला था। जैसे ही वह रविवार अल सुबह करीब 4.30 बजे के मेरठ रोड पर राफन चौराहे के पास पहुंचा तो किसी वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में विक्रांत गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी राहगीर ने युवक के घायल होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मवाना थाना पुलिस ने उसके पास से मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी और घायल विक्रांत को सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। घायल युवक की स्थिति ज्यादा गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान विक्रांत की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। विक्रांत दो भाई व एक बहन है। तीनों में विक्रांत सबसे छोटा था और अविवाहित था। विक्रांत की मौत से परिजनों में मातम पसरा है।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed