{"_id":"6ae4ccc26b4e6c4d1909e2f6","slug":"a-young-man-returning-home-from-a-shop-was-beaten-with-sticks-and-clubs-meerut-news-c-72-1-mct1011-161971-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुकान से घर लौट रहे युवक को लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुकान से घर लौट रहे युवक को लाठी-डंडों से पीटा
विज्ञापन
- पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में दुकान से सामान समेटकर घर लौट रहे युवक समद पर तीन आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। हमले में युवक के हाथ में गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। पीड़ित की तहरीर पुलिस ने आरोपी अब्बास, आबिद व फैजान पर प्राथमिकी दर्ज की।
राशिद नगर निवासी सोनू ने बृहस्पतिवार को लोहियानगर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनका बेटा समद काजीपुर में टेंपो स्टैंड के पास आमिर के साथ मोजे और स्टॉल की दुकान लगाकर सामान बेचता है। 28 अक्तूबर की शाम करीब 6:30 बजे समद दुकान का सामान समेटकर घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान लिसाड़ी रोड स्थित चुंगी वाली गली निवासी अब्बास, आबिद और फैजान वहां पहुंच गए। तीनों ने समद के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद तीनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान एक आरोपी ने उसके हाथ पर जोरदार वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट लग गई। हमले के दौरान लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। घायल ने परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
-- -- -- --