फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man returning from New Year's celebrations died in a road accident, three of his friends were injured.

Meerut News: नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, तीन दोस्त घायल

Thu, 01 Jan 2026 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
A young man returning from New Year's celebrations died in a road accident, three of his friends were injured.
सिविल लाइन चौपले पर हुआ हादसा, एक स्कूटी पर सवार थे चारों दोस्त, कार चालक भागा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत चौपले पर बुधवार देर रात नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे स्कूटी सवार संजय नगर निवासी छोटू (22) की मौत हो गई, जबकि उसके तीन दोस्त संजय नगर निवासी हर्ष, कृष्ण और बिट्टू घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नैनो कार से स्कूटी की साइड लगने को लेकर हादसा हुआ है।


घटना बुधवार देर रात डेढ़ बजे की है। नए साल का जश्न मनाकर छोटू, हर्ष, कृष्ण और बिट्टू संजय नगर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही साकेत चौपले पर पहुंचे तो तेज गति से जा रही नैनो कार से साइड लग गई। हादसे में स्कूटी चला रहे छोटू की मौत हो गई। तीनों दोस्त घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सिविल लाइन पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस छोटू को लेकर सुशीला जसवंत राय अस्पताल पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रात को परिजनों को सूचना दी। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सुबह शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। अन्य तीन की हालत अब सही है। नैनो कार चालक के खिलाफ अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है।
विज्ञापन

नए साल पर मिला सबसे बड़ा गम
हादसे के बाद छोटे के परिजनों का बुरा हाल है। छोटू के परिजन शव से लिपट कर रो रहे थे। उनका कहना था कि नए साल में उनके घर पर गमों का पहाड़ टूट गया। जहां एक ओर परिजन सदमे में है, वहीं दूसरी ओर संजय नगर के लोग घटना को लेकर गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article