{"_id":"6015c45e8ebc3e31c77bea6f","slug":"a-young-man-preparing-to-race-for-police-recruitment-shot-dead-near-the-police-station-injured-sardana-news-mrt523002990","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती के लिए दौड़ की तैयारी कर रहे युवक को थाने के पास मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती के लिए दौड़ की तैयारी कर रहे युवक को थाने के पास मारी गोली, घायल
विज्ञापन

सरूरपुर। सरधना-बिनौली मार्ग पर सरूरपुर थाने के पास शनिवार शाम एक हमलावरों ने दौड़ लगा रहे एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को उसके साथी सरधना के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। थाना पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
गांव सरूरपुर निवासी मनोज का 20 वर्षीय पुत्र लक्की पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहा है। बताया गया कि रोजाना भांति दौड़ का अभ्यास करने के लिए शनिवार शाम वह अपने साथियों के साथ घर से निकला था। सरधना-बिनौली मार्ग पर दौड़ लगाते समय जब वह सरूरपुर थाने से महज 50 कदम की दूरी पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो उसी समय अज्ञात हमलावरों ने उसे पीछे से गोली मार दी। गोली युवक की कमर में लगी, जिससे लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर दौड़ लगा रहे उसके अन्य साथी उसके पास पहुंचे और सरधना के ईश्वर नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। हालांकि, थाने के पास हुई घटित इस वारदात का पुलिस को भी काफी देर बाद पता चला। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
कार्यवाहक थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि युवक की कमर में गोली लगी है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा रहा है। जांच की जा रही है। शीघ्र मामले का खुलासा किया जाएगा।