फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man kidnaped in Nauchandi Mela at Meerut city and case registered

मेरठ में मेला नौचंदी से एक युवक का अपहरण, मुकदमा दर्ज

Sat, 29 Jun 2019 01:14 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Jun 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
A young man kidnaped in Nauchandi Mela at Meerut city and case registered
नौचंदी मेला - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मेला नौचंदी में कपड़ों के एक स्टॉल से युवक का अपहरण हो गया। परिजनों का आरोप है कि युवक को उसका ही एक साथी स्टॉल से बुलाकर ले गया था। उसके बाद वह नहीं लौटा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


लखनऊ बालागंज चौक निवासी अख्तर खान (18) पुत्र मरहूम शकील अहमद नौचंदी मेला में सत्यजीत निवासी लखनऊ की कपड़ों के स्टॉल पर नौकरी करता था। स्टॉल पर अख्तर के अलावा भी कई युवक काम करते हैं। 24 जून को मेला नौचंदी संपन्न हो गया। 26 जून की रात कपड़े के स्टॉल पर कर्मचारी सामान समेट रहे थे। रात करीब 11 बजे अख्तर का एक साथी कार से स्टॉल पर पहुंचा। उसने सस्ते दाम पर स्टॉल का सारा माल खरीदने की बात कही। कुछ सामान खरीदकर उक्त युवक अख्तर को साथ में लेकर चला गया। इसके बाद अख्तर लौटकर नहीं आया। मामले की जानकारी होने पर गुरुवार को अख्तर का भाई नौचंदी थाने पहुंचा। सत्यजीत की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर ने बताया कि अख्तर को कार में ले जाने वाले युवक ने पूछताछ में बताया कि अख्तर को उसने 32 सौ रुपये दिये थे। उसके बाद अख्तर चला गया था। अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। अख्तर की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं। शनिवार को पीड़ित परिवार ने नौचंदी थाने में हंगामा कर अख्तर की बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed