फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man jumped from the first floor of the hospital, saying I felt like someone would kill me.

Meerut News: अस्पताल की पहली मंजिल से कूदा युवक, बोला- लग रहा था कोई मार देगा

Tue, 10 Mar 2026 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
A young man jumped from the first floor of the hospital, saying I felt like someone would kill me.
अमर उजाला....नमस हॉस्पिटल से कूदा अमन आईसीयू में भर्ती हॉस्पिटल मे बैठे दुखी परिजन
लोहियानगर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एनएएमएस (न्यूरो एंड मेंटल साइंसेज) अस्पताल में सोमवार शाम आईसीयू में भर्ती अमन (24) नामक युवक पहली मंजिल की खिड़की का शीशा तोड़कर नीचे कूद गया। गनीमत रही कि गिरने के बाद उसे गंभीर चोट नहीं आई और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज किए हैं। अमन का कहना है कि उसे अस्पताल में डर लग रहा था इस वजह से उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन




फतेहउल्लापुर गांव निवासी अनुज ने बताया कि उनका बड़ा भाई अमन दिल्ली रोड स्थित एक मॉल के कपड़े के शोरूम में काम करता था लेकिन कुछ समय पहले उसने काम छोड़ दिया था। गत 7 मार्च को तेज बुखार होने के कारण उसे एनएएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार शाम करीब सात बजे, जब वह आईसीयू में उपचाराधीन था, अचानक उसने वार्ड की खिड़की का शीशा तोड़ा और पहली मंजिल से नीचे कूद गया। शोर मचने पर अस्पताल स्टाफ ने उसे आनन-फानन में दोबारा भर्ती किया। गिरने के कारण अमन की कमर, हाथ और पैर में चोट आई है। सूचना पर अमन की मां रोशनी, बहन निशा और अंजलि व अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए। उनका कहना है कि अमन कभी-कभी अचानक से घबरा जाता है।
विज्ञापन




परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

अमन के परिजनों और रिश्तेदार विपिन का कहना है कि यह पूरी तरह अस्पताल स्टाफ की लापरवाही है। उनका कहना है कि जब मरीज आईसीयू वार्ड में भर्ती था तो वहां मौजूद स्टाफ ने उसे क्यों नहीं रोका? परिजनों के अनुसार, बुखार आने के बाद से अमन की मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं थी ऐसे में उस पर विशेष निगरानी रखी जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्पताल में लग रहा था डर

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी अंतरिक्ष जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग की और अमन के आधिकारिक बयान लिए। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में अमन ने कहा कि उसे अस्पताल के भीतर डर लग रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे कोई उसे मार देगा। वह किसी भी तरह अपने घर जाना चाहता था। इसी घबराहट में उसने खिड़की का शीशा तोड़कर छलांग लगा दी।




सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। युवक अमन के बयान दर्ज किए गए हैं जिसमें उसने डर के कारण कूदने की बात कही है। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसे अधिक चोटें नहीं आई हैं और वह सुरक्षित है। अभी तक परिजनों की ओर से अस्पताल के खिलाफ कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। — अंतरिक्ष जैन, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed