फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Another youth injured in road accident also died

Meerut News: सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत

Fri, 04 Apr 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Another youth injured in road accident also died
सरधना। तीन दिन पूर्व मोहल्ला आजाद नगर निवासी आरिफ सरधना-नानू मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल हो गया था। जबकि उसके साथी की मौत हो गई थी। बुधवार को अस्पताल में उपचाराधीन आरिफ की भी मौत हो गई। वहीं बस्ती के दो युवकों की मौत से शोक का माहौल है। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व ईद के मौके पर मोहल्ला आजादनगर निवासी आरिफ पुत्र निसार और इब्राहिम पुत्र नसरू बाइक पर सवार होकर किसी काम से मेरठ की ओर जा रहे थे। वह सरधना-नानू मार्ग पर पहुंचे तो तेज रफ्तार टेंपो से बाइक की टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक सवार इब्राहिम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया था। मेरठ के निजी अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा था। मंगलवार की रात उपचार के दौरान आरिफ की भी मौत हो गई। उसकी मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, दो जवान युवकों की मौत से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने प्रशासन से मृतकों के परिवार की आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed