{"_id":"63de67f2be17b90d11515098","slug":"a-young-man-has-shot-dead-in-dahar-village-of-sardhana-in-meerut-district-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: लापता युवक की गोली मारकर हत्या, जंगल में पड़ी मिली लाश, परिजनों ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: लापता युवक की गोली मारकर हत्या, जंगल में पड़ी मिली लाश, परिजनों ने हाईवे किया जाम
Sat, 04 Feb 2023 07:43 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 04 Feb 2023 07:43 PM IST
सार
Meerut Crime News : तीन दिन से लापता युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार को जंगल में उसकी लाश पड़ी मिली। उधर, परिवार में कोहराम मचा है और रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ जनपद में सरूरपुर थाना क्षेत्र के डाहर गांव से तीन दिन से लापता युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव मेरठ-करनावल हाईवे के निकट जंगल में पड़ा मिला। युवक की हत्या की सूचना लगते ही थाना पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
वहीं, परिजनों ने थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर मेरठ करनाल-हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ सरधना ब्रिजेश कुमार सिंह ने किसी तरह गुस्साए ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: चुन्नु-मुन्नु सुरंग चोर गैंग के खौफनाक इरादे नाकाम, बदमाश लिखकर गए, सॉरी हम तिजोरी नहीं तोड़ पाए,फिर आएंगे
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डाहर गांव निवासी संदीप पुत्र मुंशी गांव में ही नाई की दुकान करता था। परिजनों के अनुसार तीन दिन पूर्व वह दुकान पर काम कर रहा था। उसी दौरान किसी युवक ने उसे फोन कर बुला लिया। जिसके बाद वह लापता हो गया। जब युवक शाम तक भी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत में घर से कोंचिग करने गया छात्र लापता, बिजनौर में अधिकारियों पर जमकर बरसे जिलाधिकारी
आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और तहरीर देने के अगले दिन गुमशुदगी दर्ज की। यदि समय रहते पुलिस गंभीरता से जांच करती तो शायद घटना को रोका जा सकता था।