{"_id":"682a3c3c6a9bc7d5c305ddf7","slug":"a-young-man-going-on-duty-was-beaten-up-six-named-kithor-news-c-43-1-smrt1044-100570-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर जा रहे युवक को पीटा, छह नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर जा रहे युवक को पीटा, छह नामजद
विज्ञापन
किठौर। कुछ लोगों ने घर से ड्यूटी के लिए निकले युवक को रास्ते में रोककर गाली-गलौज व मारपीट की। आरोपियों ने बचाव के लिए आए पीड़ित के पिता और ताऊ को भी नहीं बख्शा। पीड़ित ने इस मामले में छह नामजद और दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव खंद्रावली निवासी मुहम्मद उजैफ पुत्र फिरोज आलम ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 7:00 बजे वह ड्यूटी पर जा रहा था। गांव में जहीर के मकान के पास पहुंचते ही अफजाल, कासिम, फजील, समीर, आतिफ, अकरम ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उक्त लोगों ने बचाव के लिए आए पीड़ित के पिता फिरोज और ताऊ नबील के साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
युवती लापता, मां-बेटे नामजद
किठौर। घर से मजदूरी के लिए कहकर निकली युवती लापता हो गई। युवती के पिता ने पड़ोसी गांव निवासी युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जताते हुए तीन सगे भाइयों और उनकी मां को नामजद कराया है। पुलिस युवती की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को उसकी 20 वर्षीय बेटी जंगल में मजदूरी करने के लिए कहकर गई थी। शाम तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो पता चला कि पिछले दो दिन से हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव हैदरपुर निवासी छोटू पुत्र त्रिलोकचंद युवती के घर के आसपास चक्कर लगा रहा था। युवती छोटू से फोन पर भी बातचीत करती थी। पीड़ित पिता का आरोप है कि पता चलने पर जब वह अपनी बेटी को वापस लेने के लिए छोटू के घर पहुंचा तो उसके भाइयों मायारण व महाराज और मां कुसुम ने अनभिज्ञता जताई। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपियों ने उसे व बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी सोने-चांदी के आभूषण और 20 हजार रुपये नकद ले गई है। पीड़ित ने अपनी बेटी और स्वयं के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी व जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने बताया कि युवती की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गईं हैं।
राधना में संपत्ति के विवाद में दंपती को पीटा
किठौर। राधना में पैतृक संपत्ति पर महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने तीन पिता-पुत्रों सहित चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहजादी पत्नी शादाब हाल निवासी राधना इनायतपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। मां दिलजहां विधवा हैं। वह अपनी तीन बहनों व पति शादाब पुत्र शौकीन के साथ अपनी पैतृक संपत्ति पर रहती है। शादाब पैतृक कृषि भूमि पर खेतीबाड़ी करता है। आरोप है कि गांव के ही रिजवान, राहिब और महफूज व जावेद निवासी शौंदत उसकी पैतृक संपत्ति हड़पने की नीयत से उसके पति शादाब के साथ मारपीट करते रहते हैं।
आरोपियों ने शुक्रवार को भी शादाब को घर में घुसकर पीटा। शहजादी ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की। जिससे दंपती को काफी चोटें आईं। शोर सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपी बाद में भुगतने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
डंडे से महिला का सिर फोड़ने का आरोप
किठौर। बिजनौर के कंभौर निवासी पूजा पत्नी अरविंद ने बताया कि वह फिलहाल किठौर के भटीपुरा गांव में किराए पर मकान लेकर रह रही है। आरोप है कि भटीपुरा में प्राइमरी स्कूल के पास मुंडाली के गांव जिसौरी निवासी मोहित ने उसके सिर में डंडा मार दिया। पूजा को लहूलुहान देख आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। संवाद