फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man from Saharanpur has death from drowned in Riga in Latvia a European country

सहारनपुर के युवक की यूरोपियन देश लातविया में डूबने से मौत, परिवार पर टूटा गम का पहाड़, रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 22 Jun 2020 01:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 Jun 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
A young man from Saharanpur has death from drowned in Riga in Latvia a European country
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूरोपियन देश लातविया की राजधानी रीगा में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गए सहारनपुर निवासी एक युवक की तैराकी के दौरान झील में डूबने से मौत हो गई। युवक के दोस्तों ने परिजनों को वीडियो कॉलिंग कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


सोमवार को सरसावा की शास्त्री विहार कॉलोनी में निवास करने वाले बीएसएफ से सेवानिवृत्त अरविंद रोहिला के पुत्र विनीत रोहिला (26 वर्ष) की विदेश में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के भाई विपिन ने घटना के विषय में बताया कि रविवार शाम सात बजे के करीब उसके भाई के तीन दोस्तों ने उसे वीडियो कॉल की। उन्होंने बताया कि रीगा के समयानुसार रविवार को दोपहर चार बजे वे चारों एक झील में तैरने के लिए गए थे। इस दौरान जब विनीत झील में जाने के बाद करीब जब एक घंटे तक बाहर नहीं निकला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


वहीं रीगा पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों के माध्यम से खोजबीन की तो विनीत का शव झील में तैरता हुआ मिला। जिसके बाद उसे बाहर निकाल लिया गया। विपिन ने बताया कि वीडियो कॉलिंग में विनीत का शव नीला प्रतीत हो रहा था। मानो उसे किसी जहरीले जानवर ने झील में तैराकी के दौरान काटा हो। जिस कारण वह अपनी सुध बुध खोकर डूब गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शामली: ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर दादी और पोते की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विपिन ने बताया कि उसका भाई विनीत बहुत अच्छा तैराक था। मौत की खबर मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वे दहाड़े मार- मारकर रोने लगे। विनीत के ताऊजी पूर्व अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि वे रीगा लातविया की निकटवर्ती एंबेसी स्वीडन और भारतीय एंबेसी से संपर्क कर विनीत के शव को भारत लाने का प्रयास कर रहे हैं।


विपिन ने बताया कि उसका भाई विनीत लातविया की राजधानी रीगा की आई एस एम ए यूनिवर्सिटी में होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के लिए अगस्त 2018 में रीगा गया था। इसी साल के फरवरी में विनीत घर आया था और 28 फरवरी को ही वापस लौटा था। परिजनों ने बताया कि विनीत की पढ़ाई पूरी होने वाली थी और अगले महीने उसे वापस लौटना था।

मृतक के भाई विपिन ने यह भी बताया कि घटना से करीब दो घंटे पहले भी उसने अपने भाई से फोन पर बात की थी। उसने बताया था कि वह आज संडे होने के कारण कहीं घूमने जा रहे हैं, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि उसकी अपने भाई से यह अंतिम बार बात हो रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed