{"_id":"60dc2fbca8053b567d60b1cc","slug":"a-young-man-died-under-suspicious-circumstances-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 30 Jun 2021 02:17 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 30 Jun 2021 02:17 PM IST
सार
एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कोतवाली के पुर्वा अहिरान में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह युवक का शव पंखे पर लटका मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं परिजनों ने कार्रवाई से इनकार करते हुए पुलिस को वापस लौटा दिया। कुछ देर बाद 112 पुलिस को किसी ने सूचना दी कि युवक ने फांसी नहीं लगाई, उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
यह सूचना मिलने पर पुलिस फिर से पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा। चर्चा है कि मंगलवार शाम को घर में किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। बताया गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई के साथ मारपीट की थी। इसके बाद बड़े भाई अमरजीत ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन