फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man died due to electric current in kankar khera of Meerut

मेरठ: 11 हजार की लाइन की चपेट में आया मजदूर, मौके पर मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 20 Mar 2021 01:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Mar 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
A young man died due to electric current in kankar khera of Meerut
बिजली के करंट से मौत - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शनिवार को 11 हजार की लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी लगने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा रोहटा रोड ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल के निकट कवि नगर कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहे घसौली निवासी कपिल की 11 हजार की लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। निर्माणाधीन मकान के ऊपर से 11 हजार की बिजली की लाइन जा रही थी। मजदूर रस्सी बांधकर ऊपरी हिस्से पर काम कर रहा था जिस कारण से वह विद्युत लाइन की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन


सूचना पर कपिल के परिजन कवि नगर कॉलोनी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद भी परिजनों ने शव को उठने नहीं दिया। परिजनों की मांग है कि बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों से बिजली की लाइन हटाने के लिए कहा गया लेकिन हटाई नहीं गई। जिसके कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुस्साहस की तस्वीरें: बेटी से छेड़छाड़, विरोध करने पर दरोगा पिता को पीटा, अराजकता की हदें पार

बताया गया कि आबादी के बीच से विद्युत लाइन गुजर रही है। यहां लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी बिजली विभाग जाग नहीं रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed