फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man died and one injured in accident on Eastern Peripheral Expressway at Baghpat

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Thu, 31 Oct 2019 07:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 31 Oct 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
A young man died and one injured in accident on Eastern Peripheral Expressway at Baghpat
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बड़ागांव के पास दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर घायल हो गया। डिवाइडर से बाइक टकराने के कारण हादसा हुआ। अलीगढ़ से बाइक पर हरियाणा के करनाल जा रहे थे। 

विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना इगलास गांव कमलापुर मरोठा निवासी हरेंद्र (25) पुत्र महिपाल अपने दोस्त भीम पुत्र ओमप्रकाश निवासी नंगला फतूला जनपद अलीगढ़ के साथ बुधवार की रात में हरियाणा के करनाल जा रहे थे। दोनों करनाल में गैस कंपनी में नौकरी करते थे। रात में करीब तीन बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा गांव के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में हरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और भीम गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने घायल को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक को थाने ले गई। 
विज्ञापन


वहीं मृतक के भाई यतेंद्र ने बताया कि वे तीन भाई थे। मृतक के एक साल का बेटा है। घायल भीम सिंह के दादा हूब लाल सिंह यूपी पुलिस में एसआई पद से रिटायर्ड हो चुके हैं। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मातम में बदली भैया दूज की खुशियां, बहन से मिलने जा रहे भाई की हादसे में मौत, मचा कोहराम

प्रतिबंध के बाद दौड़ रहे दुपहिया वाहन
एक्सप्रेस-वे पर दुपहिया वाहन प्रतिबंधित है, इसके बाद भी दुपहिया वाहन दौड़ रहे हैं। टोल कर्मी की लापरवाही के कारण आए दिन दुपहिया वाहन सवारों की मौत हो रही है। यदि दुपहिया वाहनों को एक्सप्रेस-वे पर नहीं चढ़ने दिया जाएगा तो दुर्घटनाएं कम होंगी। 

बाइक से कर रहे थे चार सौ किमी का सफर
अलीगढ़ से करनाल की दूसरी चार सौ किलोमीटर से ज्यादा है। दोनों युवक जान को खतरे में डालकर बाइक पर करनाल जा रहे थे। भाई यतेंद्र ने बताया कि परिजनों ने उन्हें बाइक पर जान से रोका था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed