फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man crossing the highway was hit by a bullet and died.

Meerut News: हाईवे पार कर रहे युवक को बुलेट ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 24 Dec 2025 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
A young man crossing the highway was hit by a bullet and died.
दौराला। समौली रोड से दौराला के वार्ड नंबर दो में अपने घर लौट रहे मोहिन (24) को बुलेट ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल हुए युवक को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

पिता ईशाक ने बताया कि उन्होंने समौली रोड पर किराए पर एक मकान ले रखा है। बेटा मोहिन बुधवार को वहां गया था। शाम को लौटते समय हाईवे पार करने के दौरान मेरठ की ओर से आ रहे एक बुलेट बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। घायल हालत में युवक को लेकर बुलेट सवार सीएचसी दौराला पहुंचा और भर्ती कराया, लेकिन डर के चलते चालक अपनी बुलेट छोड़कर वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मोहिन के परिजनों को सूचना दी। पुलिस बुलेट नंबर के आधार पर आरोपी की जानकारी हासिल कर रही है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed