फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man and a woman fight over showing a photo on their mobile phone, video goes viral

Meerut News: मोबाइल में फोटो दिखाने पर युवक और युवती में मारपीट, वीडियो वायरल

Sun, 05 Oct 2025 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
A young man and a woman fight over showing a photo on their mobile phone, video goes viral
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर स्थित मोहल्ला रोगनग्रान में एक युवती को मोबाइल पर फोटो दिखाने पर मारपीट हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में युवती हाथ का इशारा करके युवक को बलाती है जिसके बाद युवक और युवती के बीच हंसकर बातचीत होती नजर आ रही है। युवक ने युवती को अपने मोबाइल पर कुछ दिखाया था। जिसके बाद युवती ने युवक को तीन-चार थप्पड़ जडे, और युवक का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। जिसके बाद युवक भी उसके साथ मारपीट कर भाग गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की वीडियो फुटेज अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

मामला सुबह करीब 10 बजे का है। एक महिला मौहल्ला रोगनग्राम में एक घर के सामने एक युवती दो बच्चो के साथ एक बैग लेकर खड़ी है। कुछ ही मिनट बाद दूसरी गली से गुजर रहे एक युवक को इशारा करके बुलाती है। दोनो में हंसते हुए बातचीत होती है, युवक युवती को मोबाइल पर कुछ दिखाता है तो युवती युवक को तीन-चार वार थप्पड़ मारती है। जिसके बाद युवक भी युवती के साथ मारपीट करता हुआ गला पकड़ लेता है। दोनो में मारपीट के बाद युवक वहाँ से सड़क की ओर चला जाता है ,
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच युवती की मां आती है और वह युवक को सड़क पर तलाशती है लेकिन वह नहीं मिलता। इसके बाद युवती अपनी मां के साथ चली जाती है। इस मामले में पीड़िता ने युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी जानू को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस का कहना है की युवती का पहले इस युवक से प्रेम प्रसंग था ,अब किसी ओर से चल रहा है। उक्त युवक महिला को उस युवक का फोटो दिखा रहा था इस पर ही मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed