{"_id":"6a708cb5245bd2a4120e9a00","slug":"a-young-female-devotees-kanwar-was-damaged-on-the-kanwar-route-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106248-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालु युवती की कांवड़ खंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालु युवती की कांवड़ खंडित
विज्ञापन
- दौराला थाना पुलिस ने नई कांवड़ देकर किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव वलीदपुर के पास रविवार देर रात एक युवती कांवड़िया की कलश कांवड़ अज्ञात वाहन की टक्कर से खंडित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाकर हरिद्वार से लाई गई दूसरी जल कलश कांवड़ उपलब्ध कराई और उसे गंतव्य के लिए रवाना किया।
हरियाणा के गुरुग्राम निवासी निशा (19) हरिद्वार से जल कलश कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रही थीं। रास्ते में वलीदपुर गांव के पास स्थित शिवा ढाबे के सामने उन्होंने अपनी कांवड़ मार्ग किनारे रखकर विश्राम करना शुरू किया। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की साइड लगने से उनकी कांवड़ क्षतिग्रस्त हो गई। कांवड़ खंडित होने पर श्रद्धालु ने नाराजगी जताई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
सूचना पर पहुंची दौराला थाना पुलिस ने युवती से बातचीत कर उसे शांत किया। इसके बाद पुलिस ने हरिद्वार से मंगाई गई जल कलश कांवड़ उपलब्ध कराई। इसे लेकर श्रद्धालु अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। क्षेत्राधिकारी दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। युवती श्रद्धालु को दूसरी जल कलश कांवड़ उपलब्ध कराकर सकुशल रवाना कर दिया गया।