{"_id":"6a5382d09b208005f4048048","slug":"a-yajna-was-performed-accompanied-by-vedic-mantras-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1242500-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ कराया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज बुढ़ाना द्वार में रविवार को चतुर्वेद शृंखला के तहत ऋग्वेद के मंत्रों के साथ वैदिक यज्ञ कराया गया। यज्ञ में प्रिया वेदाशी और विभु कांत ने आहुतियां दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित कांत ने की।
इस अवसर पर आर्य समाज के वरिष्ठ स्तंभ रहे स्वर्गीय पंडित इंद्राज का 96वां जन्मदिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। उनकी स्मृति में मैक्स हॉस्पिटल, साकेत के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 150 लोगों की पीएफटी, बीएमडी, ब्लड शुगर, रक्तचाप और ईसीजी की जांच की गई। डॉ. सुजय भट्टाचार्य और डॉ. विवेका कुमार ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया।
कार्यक्रम में सुशील बंसल, संजय गुप्ता, सोम प्रकाश रस्तोगी, नरेश योगेश गुप्ता, सुनील आर्य, गीता बंसल, अलका गुप्ता और मनीषा गोयल मौजूद रहीं।