{"_id":"68dc0a59107d0ec4f607b6a3","slug":"a-worker-died-of-electrocution-while-laying-a-pipeline-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109888-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पाइपलाइन बिछाते समय लगने से करंट से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पाइपलाइन बिछाते समय लगने से करंट से मजदूर की मौत
विज्ञापन
सरधना। मृतक राशिद का फाइल फोटो। परिजन
गांव कुशावली का मामला, हीट मशीन उठाते समय लगा करंट
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कुशावली गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी की पाइपलाइन बिछाने के दौरान मंगलवार को करंट लगने से मजदूर राशिद (35) की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
गांव खिवाई निवासी राशिद पुत्र बशीर हितवी कंपनी मार्फत पाइपलाइन बिछाने का काम करता था। मंगलवार को वह अपने साथी खुशी के साथ गांव कुशावली में काम पर गया था। खुशी गड्ढे के अंदर पाइपलाइन बिछा रहा था, जबकि राशिद बाहर खड़ा था। इसी दौरान खुशी ने राशिद से हीट मशीन मांगी। जैसे ही राशिद ने मशीन उठाई, वह करंट की चपेट में आ गया और झटका लगते ही पानी में जा गिरा।
साथी मजदूर उसे तुरंत पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को सीएचसी सरधना लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि की। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पत्नी बानू के अलावा छह बच्चे हैं। बड़ा बेटा अमान, फैजान, बेटी चांदनी व तीन अन्य हैं। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इन्कार
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की, मगर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक औपचारिकता के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे के बाद मृतक के घर में शोक छा गया। राशिद की असमय मौत ने सभी को गमगीन कर दिया।