फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman who was forced to break into her house was forced into her house, video goes viral

Meerut News: कूड़ा बीनने वाली महिला कोठी में घुसी, वीडियो वायरल

Sun, 22 Dec 2024 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
A woman who was forced to break into her house was forced into her house, video goes viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मोहनपुरी मेन रोड पर कूड़ा बीनने वाली महिला दिनदहाड़े कोठी में घुसकर चोरी करने के इरादे से घुस गई। ग्रुप बनाकर आई कई महिलाओं को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी में महिलाएं कैद हो गईं हैं। ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सिविल लाइन पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

मोहनपुरी में कई नामचीन लोगों की कोठी बनी हुई है। यहां बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भी रहते हैं। इस लाइन में एक कोठी में पांच महिलाएं कूड़ा बीनने वाली घुस गईं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पांच महिलाएं हाथ में कूड़े वाली बोरी लेकर कोठी का गेट खोलती हैं। इसके बाद कोठी में एंट्री लेती हैं। पहले ये महिलाएं कोठी के गार्डन को देखती हैं। वहां लगे फूल, पत्तियों को छूती, तोड़ती हैं। इसके बाद धीरे-धीरे अंदर घुसती चली जाती हैं। अंदर घर की एंट्री और गैराज तक पहुंच जाती हैं। एंट्री गेट लॉक था इसलिए घर में अंदर नहीं घुस पातीं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मकान मालिक ने सिविल लाइन पुलिस को वीडियो दी है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article