{"_id":"68055b236cf165dfc30bd901","slug":"a-woman-was-sexually-exploited-for-four-years-on-the-pretext-of-marriage-meerut-news-c-72-1-smrt1021-132130-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती का चार साल तक किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती का चार साल तक किया यौन शोषण
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी अंकित ने चार साल तक यौन शोषण किया। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया।
थाने में दो अप्रैल को दी तहरीर में युवती ने बताया था कि अंकित ने उसे करीब चार वर्ष पूर्व उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देते हुए वह चार साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने अब शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। आरोपी ने थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी तो वह भाग गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को रविवार दोपहर उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।