फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman was misbehaved with in public at Lalkurti market

Meerut News: लालकुर्ती पैठ में महिला से सरेबाजार बदसलूकी

Mon, 14 Apr 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
A woman was misbehaved with in public at Lalkurti market
मेरठ। लालकुर्ती पैठ बाजार में एक मनचले ने सरेबाजार महिला के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपी भाग निकला। महिला ने फोन कर पति को बुलाया और आरोपी को तलाश कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पल्लवपुरम क्षेत्र की रहने वाली महिला लालकुर्ती पैठ में खरीदारी करने गई थी। महिला के मुताबिक वह एक दुकान से सूट खरीद रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा। आरोप है कि युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने अश्लील इशारे किए। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। बाद में महिला ने अपने पति को बुला लिया। कुछ दूरी पर ही आरोपी मिल गया। पति-पत्नी ने आरोपी को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed