फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman was duped of Rs 14 lakhs by luring her with profits

Meerut News: मुनाफे का लालच देकर महिला से 14 लाख ठगे

Thu, 13 Mar 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 14 lakhs by luring her with profits
मेरठ। परतापुर क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला से शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 14 लाख की ठगी कर ली। बुधवार को एएसपी से शिकायत करने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित राजकमल एंकलेव निवासी डेजी गोयल पत्नी आशुतोष गोयल ने बताया कि छह महीने पहले उनकी मुलाकात प्रमोद कुमार और राजेश गुप्ता निवासी पंजाबी बाग दिल्ली से हुई। जिन्होंने आशियाना इस्तपाल लिमिटेड कंपनी के शेयर में पैसा निवेश करने के लिए कहा। आरोपियों बताया कि कंपनी टीएमटी रोड बनाने का काम करती है। कंपनी के शेयर में निवेश कर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इसके बाद उनकी मुलाकात एनके जैन, बेटे प्रतीक जैन और मृत्युंजय सिन्हा पीतमपुरा से कराई गई।
विज्ञापन

मीटिंग में बताया गया कि कंपनी के शेयर में पैसा लगाने में बहुत मुनाफा होता है। उन्होंने 14 लाख रुपये निवेश करने पर दो महीनों में तीस प्रतिशत तक मुनाफा कमाने का लालच दिया। बताया गया कि डेजी ने उनकी बातों में आकर दिसंबर 2024 में 14 लाख रुपये कंपनी के शेयर में लगा दिए। दो महीने बाद डेजी अपने पति आशुतोष के साथ कंपनी के ऑफिस पहुंची और पैसे देने के लिए कहा। आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों ने पैसे देने से मना करते हुए अभद्रता की और ऑफिस से निकलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद डेजी परतापुर थाने पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराया। आरोप है कि पुलिस ने घटना को दिल्ली का बताकर पल्ला झाड़ लिया था। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed