फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman on her way to court for legal proceedings was threatened.

Meerut News: कोर्ट में पैरवी के लिए जा रही महिला धमकी दी

Sat, 18 Jul 2026 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
A woman on her way to court for legal proceedings was threatened.
मुंडाली। कोर्ट में मुकदमे की पैरवी के लिए जा रही गांव अजराड़ा निवासी महिला को कार सवार तीन युवकों ने रास्ते में रोक लिया और मुकदमे में फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने मुंडाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव अजराड़ा निवासी महिला शोभा जाटव ने मुंडाली थाना पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका एससी-एसटी कोर्ट में मुकदमा चल रहा है, जिसमें वह 30 जून की सुबह मुकदमे की पैरवी करने घर से थ्री व्हीलर द्वारा कोर्ट जाने के लिए निकली थी। वह थ्री-व्हीलर से उतरी तो सामने खड़ी एक कार से तीन युवक आए, जिनमें सदाकत, मुशीर व जाहिद थे। उन्होंने गाड़ी से उतरते ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। गाली-गलौज करते हुए सदाकत नेतमंचा निकाला और गोली लोड करते हुए शोभा पर तान दिया। धमकी दी कि विचाराधीन मुकदमे में फैसले पर हस्ताक्षर कर दो वरना इस बार जहां भी मिलोगी, मार दिया जाएगा। पीड़िता शोभा ने शोर मचा दिया। आसपास से गुजर रहे लोग उसके पास पहुंचे तो आरोपी तुरंत कार में बैठ कर भाग गए। वह काफी दिनों से डरी सहमी थी, इसलिए तहरीर देने में देरी हुई। मुंडाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच सीओ किठौर रामप्रकाश को सौंपी गई। सीओ किठौर का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed