फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman is found on the road in unconscious state in Meerut

यूपी: बेहोशी की हालत में मिली महिला, कपड़ों पर खून के धब्बे, सामने आई पुलिस की बड़ी लापरवाही

Tue, 06 Oct 2020 12:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Oct 2020 12:06 PM IST
सार

  • गढ़ रोड पर बेहोश मिली महिला, अस्पताल में भर्ती कराया 
  • पुलिस का दावा, दो बार मेडिकल से भाग चुकी महिला, हर बार मिलती है बेहोश  
  • शनिवार को मोदीनगर बस अड्डे पर मिली थी यह महिला

विज्ञापन
A woman is found on the road in unconscious state in Meerut
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में अनुबंधित बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला ठंडा हुआ नहीं है कि फिर गढ़ रोड पर एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। जानकारी लगने पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। उक्त महिला मेडिकल से भाग गई, जोकि यूनिवर्सिटी के पास मिल गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गढ़ रोड पर हारमनी होटल के पास सोमवार को महिला कार के नीचे बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। उक्त महिला अस्पताल से भागकर सीसीएस यूनिवर्सिटी पर पहुंच गई। फिर से महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस का दावा है कि उक्त महिला शनिवार को मोदीनगर में बस अड्डे पर बेहोशी हालत में मिली थी। जिस पर मोदीनगर थाना पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती कराया था। उक्त महिला मेडिकल स्टाफ को चकमा देकर आ गई थी जोकि फिर गढ़ रोड स्थित हारमनी होटल के पास गाड़ी के नीचे मिली थी। 
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि महिला मेडिकल कॉलेज से दो बार भागकर आई। जिससे पुलिस उसको अस्पताल में पहुंचा आती है। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़ों पर खून के धब्बे
महिला के साथ दुष्कर्म होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि पुलिस के अनुसार उक्त महिला ने कोई भी बात अभी पुलिस को नहीं बताई। उक्त महिला के कपड़ों पर खून के धब्बे लगे हैं। जिसके चलते महिला के साथ दुष्कर्म होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस का कारनामा: चोरी की बिजली से गुलजार है बागपत का ये थाना, दनादन चलते हैं एसी

आखिर किसके भरोसे छोड़ी थी महिला
पीड़िता को जिला अस्पताल परिसर में पुलिस छोड़कर चली गई थी। यही गलती गाजियाबाद और मेरठ की पुलिस ने की। पहले मोदीनगर पुलिस ने मेडिकल छोड़ा तो पीड़िता अस्पताल से भाग गई और फिर हारमनी होटल के पास गाड़ी के नीचे बेहोशी हालत में मिली। नौचंदी पुलिस भी पीड़िता को छोड़ कर आ गई। वह फिर अस्पताल से भाग गई, जोकि सोमवार की रात यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर बेहोश मिली। सवाल उठता है कि आखिर अस्पताल में लावारिस की तरह पीड़िता को क्यों छोड़ा जा रहा है।

एक महिला दो बार बेहोशी की हालत में मिली है। महिला को टीपी नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा। प्राथमिक जांच में महिला से दुष्कर्म नहीं हुआ और न ही उसे अगवा किया गया। - अजय साहनी, एसएसपी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed