यूपी: बेहोशी की हालत में मिली महिला, कपड़ों पर खून के धब्बे, सामने आई पुलिस की बड़ी लापरवाही
- गढ़ रोड पर बेहोश मिली महिला, अस्पताल में भर्ती कराया
- पुलिस का दावा, दो बार मेडिकल से भाग चुकी महिला, हर बार मिलती है बेहोश
- शनिवार को मोदीनगर बस अड्डे पर मिली थी यह महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में अनुबंधित बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला ठंडा हुआ नहीं है कि फिर गढ़ रोड पर एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। जानकारी लगने पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। उक्त महिला मेडिकल से भाग गई, जोकि यूनिवर्सिटी के पास मिल गई।
पुलिस के अनुसार गढ़ रोड पर हारमनी होटल के पास सोमवार को महिला कार के नीचे बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। उक्त महिला अस्पताल से भागकर सीसीएस यूनिवर्सिटी पर पहुंच गई। फिर से महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस का दावा है कि उक्त महिला शनिवार को मोदीनगर में बस अड्डे पर बेहोशी हालत में मिली थी। जिस पर मोदीनगर थाना पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती कराया था। उक्त महिला मेडिकल स्टाफ को चकमा देकर आ गई थी जोकि फिर गढ़ रोड स्थित हारमनी होटल के पास गाड़ी के नीचे मिली थी।
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि महिला मेडिकल कॉलेज से दो बार भागकर आई। जिससे पुलिस उसको अस्पताल में पहुंचा आती है। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है।
कपड़ों पर खून के धब्बे
महिला के साथ दुष्कर्म होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि पुलिस के अनुसार उक्त महिला ने कोई भी बात अभी पुलिस को नहीं बताई। उक्त महिला के कपड़ों पर खून के धब्बे लगे हैं। जिसके चलते महिला के साथ दुष्कर्म होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस का कारनामा: चोरी की बिजली से गुलजार है बागपत का ये थाना, दनादन चलते हैं एसी
आखिर किसके भरोसे छोड़ी थी महिला
पीड़िता को जिला अस्पताल परिसर में पुलिस छोड़कर चली गई थी। यही गलती गाजियाबाद और मेरठ की पुलिस ने की। पहले मोदीनगर पुलिस ने मेडिकल छोड़ा तो पीड़िता अस्पताल से भाग गई और फिर हारमनी होटल के पास गाड़ी के नीचे बेहोशी हालत में मिली। नौचंदी पुलिस भी पीड़िता को छोड़ कर आ गई। वह फिर अस्पताल से भाग गई, जोकि सोमवार की रात यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर बेहोश मिली। सवाल उठता है कि आखिर अस्पताल में लावारिस की तरह पीड़िता को क्यों छोड़ा जा रहा है।
एक महिला दो बार बेहोशी की हालत में मिली है। महिला को टीपी नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा। प्राथमिक जांच में महिला से दुष्कर्म नहीं हुआ और न ही उसे अगवा किया गया। - अजय साहनी, एसएसपी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/