UP: पीड़ित मां ने मुख्यमंत्री से लगाई कार्रवाई की गुहार, बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था दूसरे समुदाय का युवक
Meerut News : पीड़ित मां ने अपनी बेटी को आरोपी से बचाने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। दूसरे समुदाय का युवक करीब 15 दिन पहले बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था।
विस्तार
मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर बेटी को आरोपी से बचाने की गुहार लगाई है। दरअसल, दो सप्ताह पूर्व संप्रदाय विशेष का युवक एक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया था। वहीं, थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तलाशने में जुटी है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी को लगभग दो सप्ताह पहले सहारनपुर निवासी अरमान उर्फ आशिम बहला-फुसलाकर कर ले गया था। आरोपी की मुलाकात उसकी बेटी से फेसबुक के माध्यम से हुई थी।
बताया गया कि लगभग दो हफ्ते पूर्व आरोपी उनकी बेटी को लेकर गायब हो गया था। पीड़ित परिवार तभी से युवती के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास कर रहा है लेकिन, उसका नंबर बंद आ रहा है। पीड़ित परिवार ने अनहोनी की आशंका जताई है।
यह भी पढ़ें: संघर्ष की कहानी: 1977 में बने अभिनेता, फिर बिजनेस में जमाया कदम, अब 57 की उम्र में पर्दे पर नजर आएंगे बृज सिंह
वहीं, युवती की मां ने बुधवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी युवक जबरन उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन भी करा सकता है। पीड़ित परिवार बेटी की बरामदगी के लिए दिन रात थाने के चक्कर काट रहा है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सीएम योगी के पहुंचने से पहले अलर्ट मोड पर अधिकारी, पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें
थाना प्रभारी कंकरखेड़ा नीरज मलिक का कहना है कि आरोपी के मोबाइल नंबर मिल गए हैं। सर्विलांस टीम की मदद से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।