फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman escaped with her boyfriend along with her two children in Shamli

यूपी: अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला, पति करता रहा इंतजार

Sat, 05 Dec 2020 11:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 05 Dec 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
A woman escaped with her boyfriend along with her two children in Shamli
सांकेतिक तस्वीर

बागपत में बड़ौत के मुख्य बाजार में शनिवार को पति के साथ खरीदारी करने आई महिला अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। जबकि पति बाजार में खड़ा पत्नी का इंतजार करता रहा। वापस न आने पर पति ने पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक शनिवार को बाजार में पत्नी व दो बच्चों के साथ लेकर खरीदारी करने आया था। इस बीच युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी को भी बाजार में बुलाया लिया। महिला पति को बहाना बनाकर बाजार में छोड़ गई और अपने दोनों बच्चों के साथ प्रेमी संग फरार हो गई। उसने बाजार में पत्नी व बच्चों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेखौफ बदमाशों ने लूटा पेट्रोल पंप, फायरिंग करते हुए फरार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने अपनी पत्नी के मोबाइल फोन पर भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद आता रहा। पति ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत कर बताया कि उसकी पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने कहा महिला और बच्चों की तलाश की जा रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed