फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a woman died in the illusion of two cars, three persons also injured

दो कारों की भिड़ंत में महिला की मौत, तीन घायल

Tue, 16 Jun 2020 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
a woman died in the illusion of two cars, three persons also injured
सामने से कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : LAWARD
दौराला। सिवाया-भराला मार्ग पर रजबहे की पटरी पर सोमवार को दो कारों टक्कर में घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दोनों कारों को थाने ले आई।
विज्ञापन

थाना भावनपुर क्षेत्र के जेई गांव निवासी नजर मोहम्मद पत्नी जैतुन, बेटी नाजमा व भतीजे वजाहद के साथ कार से अब्दुल्लापुर से रजबहे की पटरी से होते हुए भोपा मोरना एक वैद्य से दवाई लेने जा रहे थे। भराला-सिवाया रजबहे की पटरी पर झाल की ओर से जा रही कार से उनकी कार में सामने से टक्कर मार दी। घटना में नजर मोहम्मद, पत्नी जैतुन, नाजमा व वजाहद घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जैतुन की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, हादसे में दूसरी कार का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस दोनों कारों को कब्जे में लेकर थाने ले आई। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पति ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान के मुताबिक आरोपी कार चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed