{"_id":"690921274c0c8717cc06bfe8","slug":"a-woman-attempted-suicide-with-her-two-daughters-outside-the-ssp-office-meerut-news-c-72-1-mct1011-143288-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला ने एसएसपी ऑफिस के बाहर दो बेटियों संग की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला ने एसएसपी ऑफिस के बाहर दो बेटियों संग की आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय के बाहर सड़क पर अपने बच्चों के साथ धरना देकर बैठी महिलापुलिस कर्मियों ने महिला
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की महिला पिंकी ने मकान कब्जा करने की कोशिश से परेशान होकर सोमवार को एसएसपी ऑफिस के बाहर दो बेटियों संग आत्मदाह की कोशिश की। पेट्रोल की बोतल लेकर वह रोड पर बैठ गई और आत्मदाह की धमकी देने लगी। पुलिसकर्मियों ने महिला के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनी। पुलिस पीड़ित परिवार को लेकर सिविल लाइन थाने आ गई और समझाकर घर भेजा।
हापुड़ रोड स्थित काशीराम काॅलोनी निवासी पिंकी अपनी दो बेटियों के साथ सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर पहुंची और बाहर सड़क पर सभी धरना देकर बैठ गए। महिला के साथ में पेट्रोल की बोतल थी। उसने आरोप लगाया कि गांव काजीपुर निवासी अमित भड़ाना उसको लंबे समय से प्रताड़ित करता आ रहा है। वह उसके मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। आरोप लगाया कि 13 अक्तूबर को अमित भड़ाना अपने दो साथियों के साथ उसके मकान पर आया। उनके साथ एक विद्युत लाइनमैन भी था। आरोप है उन्होंने पीड़िता से मारपीट की। आरोपी घर से स्कूटी और बिजली का मीटर उखाड़ कर ले गए। महिला पूर्व में कई बार थाना पुलिस से शिकायत कर चुकी है लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
मार्ग पर लगा जाम
सोमवार को महिला ने रोड पर आत्मदाह की कोशिश की तो महिला पुलिसकर्मियों ने महिला व उसकी बेटियों को समझाया। हंगामा के दौरान सड़क पर जाम लग गया। पीड़ित महिला ने बताया कि वह पिछले तीन साल से अधिकारियों व थाना पुलिस के चक्कर काट रही है। महिला ने आरोपी पर जबरन घर के अंदर घुसकर गाली-गलौज करना व मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है की शिकायत पत्र पर लगे सभी आरोपों की जांच की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-- -- --