फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A wedding venue has been turned into a cantonment after a lover threatened it, with drones monitoring it.

Meerut News: प्रेमी की धमकी पर शादी का मंडप छावनी में तब्दील, ड्रोन से निगरानी

Mon, 01 Dec 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
A wedding venue has been turned into a cantonment after a lover threatened it, with drones monitoring it.
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कालोनी में 28 नवंबर की रात सिरफिरे प्रेमी सोनू ने एक युवती के मकान पर फायरिंग कर दी थी। रविवार को युवती की शादी पुलिस सुरक्षा में हुई। शादी के दौरान मंडप के बाहर व अंदर लगभग 30 से अधिक पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस व वर्दी में तैनात रहे। सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गाजियाबाद, दिल्ली, बागपत व मुजफ्फरनगर में दबिश दे रही है। सोनू लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दी थी।
विज्ञापन

सीओ दौराला के सर्किल क्षेत्र का आरोपी सोनू टैक्सी चालक है। सोनू का एक कॉलोनी निवासी युवती से करीब ढाई वर्ष से परिचय था। छह महीने पूर्व युवती के परिजनों ने युवती का घर से निकलना बंद कर दिया था। परिजनों ने युवती का रिश्ता तय कर दिया था। 28 नवंबर की रात फिल्मी स्टाइल में सोनू तमंचा लेकर युवती के घर पहुंचा था और फायरिंग कर दी थी। सोनू ने युवती व उसके होने वाले दूल्हे को मंडप में गोली मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने तहरीर पर सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी थी। रविवार को युवती की शादी के मंडप में पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की। पुलिस की चार टीम आरोपी की तलाश कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की युवती की विदाई तक पुलिस मौजूद रहेगी। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed