फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A vehicle carrying cattle to Haryana was stopped, leading to commotion.

Meerut News: गोवंश लेकर हरियाणा जा रहे वाहन को रोका, हंगामा

Mon, 12 Jan 2026 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
A vehicle carrying cattle to Haryana was stopped, leading to commotion.
थाना क्षेत्र के हाईवे चौकी के सामने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम एक माल वाहक वाहन को रोक लिया। वाहन में तीन गोवंश मिले। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। पूछताछ में पता चला कि गोवंश को कटान के लिए हरियाणा लेकर जाया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोवंश को उपवन कान्हा गोशाला पहुंचा दिया। वहीं आरोपियों को लेकर थाने आ गई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सदनपुरी निवासी आरिफ और शाहिद की पाबली खास गांव के पास द्वारका पुरी में पशु डेरी है। रविवार को आरिफ ने मुरादनगर निवासी अनुभव शर्मा का मालवाहक वाहन अ कराया था। इसका किराया नाै हजार रुपये था। इस वाहन में तीन गोवंशों को हरियाणा के सोहना में पहुंचाना था। पुलिस के अनुसार अनुभव गोरक्षा दल से जुड़ा हुआ है। अनुभव ने पुलिस को बताया कि आरिफने नटेशपुरम से दो व पावली खास से एक गोवंश को वाहन में चढ़ाया। जब गाड़ी हरियाणा के लिए चल दी तो अनुभव ने पुलिस और अपने संगठन के कार्यकर्ताओं को फोनकर इसकी सूचना दे दी। इसके बाद बजरंग दल और गोरक्षा दल मुरादनगर के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और वाहन को हाईवे चौकी ले गए। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed