{"_id":"6a905be405c1704bf409c6ea","slug":"a-unique-blend-of-the-unbreakable-bond-between-siblings-was-witnessed-at-derio-rachhauthi-meerut-news-c-73-1-mtd1003-108459-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डेरियो रछौती में भाई-बहन के अटूट प्रेम का दिखा अनूठा संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डेरियो रछौती में भाई-बहन के अटूट प्रेम का दिखा अनूठा संगम
विज्ञापन
गांव राछोती डेरियो में भाजपा नेता अशवनी त्यागी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती महिला।
माछरा। सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक समरसता की एक बेहद भावुक तस्वीर माछरा ब्लॉक के गांव रछौती में देखने को मिली, जहां पर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्वनी त्यागी माछरा की कलाई पर हिंदू व मुस्लिम समुदाय की महिलाओं एवं बहनों ने राखी का पवित्र धागा बांधा।
गांव रछौती डेरियो में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में दोनों समुदायों की महिलाओं ने बड़े ही उत्साह और पारंपरिक रीति रिवाज के साथ भाग लिया, जिसमें महिलाओं ने भाजपा नेता अश्वनी त्यागी माछरा को तिलक लगाकर व आरती उतारकर उनकी लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। इस अवसर पर अश्वनी त्यागी ने भी सभी बहनों को सुरक्षा का वचन दिया और उपहार स्वरूप स्नेह भेंट प्रदान की।
अश्वनी त्यागी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला एक पवित्र संकल्प है। हिंदू और मुस्लिम बहनों ने जिस प्रेम से मेरी कलाई पर राखी बांधी है, उसने यह साबित कर दिया कि समाज में आपसी सौहार्द और स्नेह की जड़ें बहुत गहरी हैं।