{"_id":"69c02337c463bbaa33036f35","slug":"a-truck-loaded-with-sugarcane-overturned-causing-a-three-hour-traffic-jam-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111734-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गन्ने से लदा ट्रक पलटा, तीन घंटे तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गन्ने से लदा ट्रक पलटा, तीन घंटे तक लगा जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। चौधरी चरण सिंह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर रविवार शाम गांव अहमदाबाद के पास गन्ने से लदा ट्रक पलट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
ट्रक चालक गांव बहादरपुर स्थित दौराला शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लादकर मिल की ओर जा रहा था। ओवरलोड होने के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और चालक का नियंत्रण खो गया, जिसके चलते ट्रक सड़क किनारे पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। इस दौरान मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।