फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a thought next second have make working identifcation

एक विचार अगले पल कर्म में वर्णित हो जाता है

Tue, 03 Mar 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
a thought next second have make working identifcation
भक्तामर विधान में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। गांव तारापुर में जय गुरुदेव आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन अशोक चौहान के यहां हुआ। संपन्न हुआ। जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक उदय राज सिंह ने प्रवचन में कहा कि मन के विचारों को अगर सही दिशा ना दी जाए तो व्यक्ति गृहस्थ में हो या सन्यास में वह कभी ना कभी मोह और माया के चुंगल में फंस जाता है। एक पल के लिए उठा एक विचार अगले ही पल हमारे कर्म में वर्णित हो जाता है। हमारे भाग्य का निर्माण करता है। प्रभु कृपा होने पर ही जीव को पूर्ण सतगुरु की शरण प्राप्त होती है। निरंतर गुरु आज्ञा में रहकर ध्यान साधना से जुड़कर किया कार्य ही पूजा बन जाता है। जब हमारा मन, वचन, कर्म एक बन गया तो प्रभु से एकाकार होने में देर नहीं लगती। इस अवसर पर जय गुरुदेव धर्म प्रचारक मेरठ जिले के अध्यक्ष रतनलाल त्यागी, डॉ अशोक चौहान, धीर सिंह चौहान, राजू सिंह, धनीराम, सीताराम, हरिराम, शीतल प्रसाद, गजराज सिंह व अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed